Download App Now Register Now

RSS के इंद्रेश बोले- बापू की भूल से हुआ बंटवारा

जयपुर. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि महात्मा गांधी की भूल की वजह से देश का बंटवारा हुआ। अगर बापू अंग्रेजों से वार्ता के लिए नेहरू और जिन्ना को एडीसी नहीं चुनते तो भारत के टुकड़े नहीं होते। उनकी जगह अगर सरदार पटेल,सुभाष और महर्षि अरविंदो को एडीसी चुन लेते तो भारत का विभाजन नहीं होता। बापू की छोटी सी भूल ने भारत के दो टुकड़े कर दिए। इसलिए आजादी मिली लेकिन टुकड़ों के साथ मिली। इंद्रेश कुमार जयपुर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि विश्व व देश मे जनसंख्या बढ़ने से असंतुलन बढ़ा है। जल, जमीन व संसाधन कम होने लग गए हैं। आंकलन के अनुसार भारत मे 80 -90 करोड़ आबादी होनी चाहिए, लेकिन 135 करोड़ हो गई है। कुछ लोग वोट को भारत पर कब्जा करने का माध्यम मान कर जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। अब वक्त आ गया है बेरोजगारी, दंगो, हिंसा वाला भारत नहीं चाहिए। विश्व में जनसंख्या नियंत्रण के लिए आंदोलन चलाए जा रहे हैं। भारत में भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए आंदोलन शुरू किया गया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में डबल स्टैंडर्ड चल रहा है, इसलिए जनसंख्या की बेहिसाब वृद्धि है। गरीबी, बेरोजगारी , अपराध जलालत भी है। ऐसे हिंदुस्तान के लिए हम नहीं हैं। हिंदुस्तान सबका है तो सजाकर रखना होगा, यह हर एक की पहली जिम्मेदारी है। अगर ऐसा नहीं है तो देशद्रोह है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |