Download App Now Register Now

गांव बब्याल में गोगा माड़ी मेले में हुए विवाद के बाद पहुंचा भारी पुलिस बल

अंबाला. हरियाणा के अंबाला के गोगा माड़ी मेले में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। विवाद शनिवार देर रात्रि गांव बब्याल में लगे गोगा माड़ी मेले में हुआ। बताया जा रहा है कि सैनिक विहार कॉलोनी (डेहा कॉलोनी) के एक युवक ने मेले के अंतिम दिन में युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। मौके पर युवक को पकड़ने पर डेहा कॉलोनी के 150 से 200 लोगों ने गोगा माड़ी कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस कर्मचारी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विवाद बढ़ने के बाद गांव बब्याल में तनावपूर्ण माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गोगा माड़ी कमेटी के प्रधान अनिल राणा ने बताया कि शनिवार रात्रि मेले के आखरी दिन डेहा कॉलोनी के युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने युवक को तुरंत काबू कर लिया था और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच डेहा कॉलोनी वासियों की भीड़ आई और ईंट, रॉड, गुलेल, कुल्हाड़ी, लाठी व डंडो से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने फायरिंग भी की। अनिल राणा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाला पादरी भीड़ का नेतृत्व कर रहा था। वह भीड़ को जान से मारने की लिए उकसा रहा था। बताया कि भीड़ ने शिवम राणा, सोमपाल, अमन गोयल, तेजपाल, रोहित राणा, विकास, विशाल को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, नेक सिंह, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह,क्रांति, पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिंदी समेत 150 से 200 लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 332, 353, 323, 186, 506 और 307 के तहत केस दर्ज किया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |