Download App Now Register Now

ताजमहल पर उमड़ी भीड़ के चलते ध्वस्त हुईं व्यवस्थाएं

आगरा. आज के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल सहित देश के सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। इसी के चलते शानिवार को ताजमहल में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। भीड़ में महिलाओं और बच्चे दब गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 10 फोटो में देखिए ताजमहल पर भीड़ और परेशानी। शनिवार को ताजमहल में करीब 70 हजार पर्यटक पहुंचे। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए की गई व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पश्चिमी गेट पर करीब दो किमी लंबी लाइन लग गई। ऐसे में लाइन में लगी महिलाएं, युवती और बच्चों को परेशानी हुई। भीड़ के दवाब के चलते लाइन में धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की में बच्चे दब गए। इससे बच्चे रोने लगे। इसके अलावा भीड़ में युवतियों के साथ भी अभद्रता हुई। ताजमहल में प्रवेश के लिए गेट पर भीड़ टूट पड़ी। इससे धक्का-मुक्की में कई लोग दब गए। इससे चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बमुश्किल हालात को काबू में किया। ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लाइन में लगे-लगे पर्यटक थक गए। गर्मी ने रही सही कसर निकाल दी। पर्यटकों को ताजमहल के अंदर पहुंचने में तीन घंटे तक लग गए। ताजमहल देखने के लिए सुबह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तीन बजे आलम ये था कि हर जगह भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। भीड़ के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। 

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |