Download App Now Register Now

बाड़मेर में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी

जयपुर. राजस्थान में इस साल मानसून मेहरबान है। प्रदेश के सभी सात संभागों में एक्टिव मानसून इस साल 38 फीसदी से अधिक बरस चुका है। अच्छी बरसात के कारण कई ऐसे बांधों में पानी की आवक हो रही है जो सालों से सूखे हैं। हालांकि, यहां पानी का लेवल काफी कम है। वहीं, जयपुर सहित चार जिलों की लाइफलाइन बीसलपुर डैम में मानसून सीजन के करीब दो महीने निकलने बाद पानी आना शुरू हो गया है। डैम में बीते 24 घंटे के दौरान 22 सेमी. से अधिक पानी आया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में जयपुर व जोधपुर डिवीजन में भारी बारिश हुई है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में 16 साल बाद 100 MM से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, राजधानी में इस दौरान 2 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम केंद्र जयपुर ने आने वाले 48 घंटे में जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कभी सूखे से जूझने वाले बाड़मेर में बीते कुछ साल में मानसून का पैटर्न बदला है। यहां बारिश का लेवल बढ़ने से शहर व दूसरे एरिया में अब बाढ़ के हालात सामान्य नजर आने लगे हैं। शहर की सड़कें पानी में डूब गईं हैं और कई कॉलोनियों में पानी भरा है। शनिवार को बाड़मेर में करीब 150MM बरसात रिकॉर्ड हुई, जो कि 16 साल बाद सबसे अधिक है। इससे पहले बाड़मेर शहर के अलावा रामसर, बायतू में 4 इंच से ज्यादा और बालोतरा, गिड़ा में 2 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। बरसात से बाड़मेर शहर में जगह-जगह पानी भर गया। कल यहां हुई तेज बरसात ने साल 2006 में आई बाढ़ की याद को ताजा कर दिया। क्योंकि साल 2006 में हुई 162.9MM के बाद ये दूसरा मौका है जब शहर में 100MM से ज्यादा बरसात हुई है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |