Download App Now Register Now

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में CM नीतीश ने झंडोत्तोलन किया

पटना. स्वतंत्रता दिवस पर बिहार को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है।बता दें कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम कर रही है। वहीं असम और यूपी राज्य दो बच्चों वाली पॉलिसी लाने की तैयारी में हैं। जबकि नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम कर रही है। वहीं असम और यूपी राज्य दो बच्चों वाली पॉलिसी लाने की तैयारी में हैं। जबकि नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध कर चुके हैं। बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद उन्होंने फिर कहा इस तरह का कानून बेकार की बात है।पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में CM नीतीश ने झंडोत्तोलन किया। महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद पहली बार उन्होंने तिरंगे को सलामी दी है। मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और आगे की योजना पर बात की। साथ ही महागठबंधन की बनी नई सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि तेजस्वी यादव जैसे सहयोगी मिले हैं बिहार में 10 लाख क्या 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे। नीतीश के बयान के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अभिभावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जज्बा है बिहारी जुनून है बिहार उत्तम बिहार का सपना करना है साकार।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |