सासाराम (रोहतास). राजद कोटे से एक मात्र महिला मंत्री बनाई गई हैं अनिता देवी रोहतास के नोखा विधानसभा से विधायक हैं। यह 2015 में पहली बार विधायक बनी थी, और पहली जीत के साथ ही महागठबंधन की सरकार में इन्हें पर्यटन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 2020 में यह लगातार दूसरी बार चुनाव जीती। इन्हें आरजेडी कोटे से फिर मंत्री बनाया गया है। तेजस्वी यादव के करीबी मानी जाती हैं। और वो अतिपिछड़ा समुदाय के नोनिया जाति आती हैं। इसी को देखते हुए ही महागठबंधन सरकार में इन्हें पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। अनिता देवी के ससुर स्व जंगी चौधरी जिले के पुराने समाजवादी नेता था। ऐ पहली बार नोखा विधानसभा से 1980 में चुनाव जीते थे। 1990 में ये जनता दल के टिकट पर दूसरी बार चुनाव जीते। इन्हें लालू यादव के मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया। 1995 में अस्वस्थ हो जाने के कारण पार्टी ने जंगी चौधरी के बेटे आनंद मोहन को नोखा से टिकट दिया। आनंद मोहन चुनाव जीते और इन्हें भी राज्य मंत्री बनाया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.