Download App Now Register Now

गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़के

छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट कर घटना की निंदा की और केंद्रीय मंत्री के बर्ताव को कार्यकर्ताओं और जनता का अपमान बताया। कहा कि मंत्री गिरिराज सिंह जनता समेत देश से माफी मांगें। दरअसल, गुरुवार को सौंसर में छत्रपति शिवाजी चौक पर करीब 1 घंटे से कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत करने खड़े थे। केंद्रीय मंत्री यहां पहुंचे, तो उन्होंने शिवाजी प्रतिमा चौक पर रुकने से इंकार कर दिया। बाद में जैसे -तैसे मंत्री ने यहां शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोटोकॉल का हवाला दिया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। इस बात पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। शिवाजी चौक पर खड़े कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से यहां शिवाजी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करने आए थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने मंत्री को बोल दिया कि हम एक घंटे से आपका इंतजार कर रहे हैं, आप 10 मिनट भी नहीं दे सकते। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें वापस लौटने के दौरान यहां रुकने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री भड़क गए। शुक्रवार को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट कर सौंसर में हुए इस घटनाक्रम को शिवाजी और भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बताया। सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिले में राजनैतिक लाभ के लिए मराठा गौरव शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने शिवाजी की प्रतिमा के पास भारत माता की जय के नारे रुकवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी करना निंदा और अपमानजनक है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |