Download App Now Register Now

प्रेम विवाह करने वाले युगल पर जानलेवा हमला

फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहाबाद के भूना इलाक़े के सिंथला गांव में लव मैरिज करने वाले एक युगल पर 2 बाइकों पर सवार होकर आए 6 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। भूना में रतिया कैंची के निकट युगल का मोटरसाइकिल रुकवा लिया और दोनों पर हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने हमलावरों के चुंगल से उनको छुड़वाया। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन गांव सिंथला निवासी 24 वर्षीय महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 22 जून 2022 को फतेहाबाद की अदालत में धोल्लु निवासी पूनम के साथ प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन इस विवाह से संतुष्ट नही थे। इसके चलते वह दोनों से रंजिश रख रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब महेंद्र और पूनम मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंथला गांव से भूना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पूनम के चचेरे भाई बजरंग व रवि ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर रतिया कैंची के निकट उपरोक्त युगल का रास्ता रोक लिया। उक्त सभी ने लोहे की गंडासी व अन्य तेजधार हथियारों से महेंद्र व पूनम पर हमला बोल दिया। भूना थाना कार्यकारी प्रभारी अरूणा का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना आई है। लड़का लड़की दोनों को भूना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस उनके बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |