Download App Now Register Now

कोरोनाकाल की वजह से 2 साल बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

जयपुर. राजस्थान में कोरोनाकाल की वजह से 2 साल बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जयपुर, उदयपुर, राजसमंद समेत प्रदेशभर के कृष्ण मंदिरो में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर पारंपरिक रीति-रिवाजों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी देकर भगवान के जन्म पर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही कृष्ण भक्तों ने दही-हांडी फोड़ अपने आराध्य के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। उधर, नाथद्वारा में शनिवार को नंद उत्सव मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर गोविंद देव जी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ गया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार गोविंद देवजी जयपुर में रजिस्टर्ड ठिकानेदार हैं। इसकी गवाही सरकारी रिकॉर्ड भी देते हैं। श्री गोविंद देवजी मंदिर ठिकाना के नाम से राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग में बाकायदा रजिस्टर्ड है। नाथद्वारा में देशभर से भक्त श्रीनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान 21 तोपों की सलामी देकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। उदयपुर के जगदीश मंदिर के साथ ही इस्कॉन मंदिर में भी विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान देशी के साथ बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।जन्माष्टमी के शुभ मौके पर जैसलमेर में गांधी कॉलोनी के आदर्श विद्या मंदिर में सजी महाभारत की झांकी। इसमें भगवान कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |