Download App Now Register Now

20 बदमाशों ने दो घरों में घुसकर 6 लोगों पर जानलेवा हमला

अलवर. अलवर में अपराध बेलगाम है। शनिवार रात 9.30 बजे जिले की थानागाजी तहसील के बिहारीसर गांव में 20 बदमाशों ने दो घरें में घुसकर 6 लोगों पर जानलेवा हमला किया। हथियारों और लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। 3 लोगों को सीरियस कंडीशन में जयपुर के SMS अस्पताल भर्ती कराया गया। बदमाशों ने दो घरों में घुसकर यह हमला किया। पीड़ितों का कहना है कि 15 से 20 बदमाश थे। जो सामने आया उसी पर हमला कर दिया। जानकार सूत्रों का कहना है कि मारपीट के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रविवार सुबह तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पीड़ित लीलाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- शनिवार रात 9.30 बजे एक बोलेरो व चार बाइकों पर करीब 20 बदमाश गांव में आए। उनके पास फरसे (कुल्हाड़ी जैसा हथियार), पिस्टल, सरिए व लाठियां थीं। वे पहले मंदिर के पास रहने वाले सुआलाल पुत्र गोपीराम के घर में घुसे। सुआलाल पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। सुआलाल को मरा समझ कर वे उसके घर से निकले और फिर मेरे घर में घुस आए। पहले खिड़की पर फायरिंग की। फिर दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। पीड़ित लीलाराम ने बताया- उस वक्त मैं बाड़े में था। घर की महिलाएं निशा व नीतू चिल्ला रही थीं। पहले रूपा बाहर पहुंची। बदमाशों ने रूपा व निशा पर हमला किया जिससे दोनों घायल हो गईं। मैं बाड़े से भागकर पहुंचा। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घायलों को अस्पताल लेकर गया।पुलिस को कुछ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई है। जिनमें हरिराम मीणा, ढल्लू मीणा, रामप्रताप मीणा, राहुल मीणा, सुभाष मीणा, चुनचुन मीणा, चिंटू मीणा, सुनील भज्जी, राजू, टिंकू मीणा, मालीराम, सुबे सिंह, कांती मीणा, अमरचंद मीणा, कालूमरा, ज्ञानी मीणा सहित 20 से अधिक आरोपी हैं। जो रात को दो घरों में घुसे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |