Download App Now Register Now

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में 200 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री दौरे पर जाएंगे। यहां फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान गई है। इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 48 घंटे से ज्यादा बारिश के चलते कई नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं। 50 से ज्यादा डैम ओवर फ्लो हैं। जबलपुर में बरगी डैम के 17 और नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 गेट खोले गए हैं। बारिश की बात करें तो गुना में सबसे ज्यादा 7 इंच, सागर में 6.5 इंच, जबलपुर में 6 इंच बारिश हुई। भोपाल में 24 घंटे में 10 इंच पानी गिरा है। यहां अब तक 60 इंच बारिश हो चुकी है। 2016 में यहां 56.58 इंच बारिश हुई थी, जो रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड सोमवार को टूट सकता है। बारिश के चलते भोपाल के बड़ा तालाब के बोट क्लब पर खड़ा क्रूज आधा डूब गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में 5 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। पिछले 48 घंटे हुई बारिश के चलते सीजन की 20.35 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा 20.47 इंच का है। आंकड़ों के लिहाज से ये 25.80% ज्यादा है। सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में गिरे पानी की वजह से 716 छोटे-बड़े बांधों में से 200 से ज्यादा ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां सीजन में 19.78 इंच बारिश होती है, जबकि 19.79 इंच बारिश हो चुकी है। सोमवार को झालावाड़, प्रतापगढ़ और बारां में बारिश का रेड अलर्ट है। कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर,उदयपुर,पाली में ऑरेंज अलर्ट है। यहां 8 इंच से ज्यादा बरसात होगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |