नई दिल्ली. अमेरिकी पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद 3 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी की है। यहां 3 पुलिसवाले एक संदिग्ध को पकड़ने आए थे। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके साथ मार-पीट की और लात-घूंसे चलाए। घटना 21 अगस्त की है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति किसी दुकानदार को डरा रहा है और धमकियां दे रहा है। ये धमकियां किस मामले से जुड़ी थीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस वहां पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसवाले को धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया। पुलिसवालों ने उसकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया है, फिर दबाते चले गए। उस पर कई लात-घूंसे बरसाए गए। एक महिला ने अरकांसस के क्रॉफर्ड काउंटी में दिन-दहाड़े हुई इस घटना का वीडियो बना लिया। उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट करने वाला एक पुलिस ऑफिसर वीडियो नहीं बनाने की धमकी दे रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.