Download App Now Register Now

महाराष्ट्र विधानसभा में सदन के बाहर भिड़े शिंदे और उद्धव गुट

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। सत्र की शुरुआत सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे से हुई। उद्धव गुट और शिंदे गुट के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी की। विधानसभा की सीढ़ियों पर विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। उद्धव गुट के विधायकों ने शिंदे गुट के लिए '50 खोके... एकदम ओके' का नारा लगाया। इस नारे की आड़ में शिंदे गुट पर 50 करोड़ लेकर बिक जाने का आरोप लगाया गया। महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए NCP विधायक गाजर लेकर पहुंचे। गाजर को लेकर भी दोनों गुटों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने आगे आकर विधायकों को शांत कराया। इसके बाद ही सदन की कार्रवाई शुरू हो पाई। भाजपा विधायक नितेश राणे ने आज सदन में कहा कि राज्य के अहमदनगर में धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़की पर अत्याचार हुआ है। ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ रही हैं। राणे ने कहा कि हिंदू लड़कियों को फसाने के लिए लड़कों को बाकायदा रेट कार्ड दिया है, जिसके तहत इन लड़कों को पैसे मिलते है। राणे का कहना है कि हिंदू लड़कियों को राज्य में टारगेट किया जा रहा है और इसीलिए अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |