हिसार. सोनाली फोगाट का एक वीडियो सामने आया है। 36 सेकेंड का यह वीडियो एक डिस्को का है। वीडियो में सोनाली के साथ उनके PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर भी नजर आ रहे हैं। सोनाली ने काली ड्रेस पहनी हुई है। दोनों सोनाली के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन बीच में कहीं-कहीं सोनाली उनके साथ डांस करते हुए कंफर्टेबल नजर नहीं आती। सोनाली कई बार खुद को सुखविंदर से छुड़वाती दिख रही है। इस दौरान सुधीर भी वहीं खड़ा होता है। इसके बाद सोनाली डांस कर रहे अन्य लोगों के बीच में चली जाती है और सुखविंदर खड़ा देखता रहता है। सोनाली के जाने के बाद सुखविंदर एक शख्स से अपना मोबाइल लेता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुखविंदर ने ही बनवाया। सोनाली का डांस करने का जो वीडियो सामने आया है, वह कहां और कब का है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोई कह रहा मौत से एक रात पहले 22 अगस्त का है तो कोई इसे एक महीने पुराना गुरुग्राम के डिस्को का बता रहा है। सोनाली के भाई ने कहा कि इस वीडियो के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि गोवा में सिरसा का विधायक गोपाल कांडा सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के पास काम करता था। सुखविंदर ने गोपाल कांडा से संपर्क किया। मुझे कल ही इस बात का पता चला कि गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.