Download App Now Register Now

सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले ब्लंट कट

हिसार. हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके ढंढूर फार्म हाउस से ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए रवाना हुई है। अंतिम यात्रा के दौरान सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सोनाली का पार्थिव शरीर सुबह लगभग सवा 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। यह फार्म हाउस हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार से 10 किलोमीटर दूर है। सोनाली 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर ब्लंट कट मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में उनके PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस सुधीर और सुखविंदर को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। इस बीच सोनाली के जेठ कुलदीप ने सुधीर सांगवान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। कुलदीप ने बताया कि सुधीर ने गुरुग्राम में किराए पर फ्लैट लेने के लिए सोनाली को अपनी पत्नी बताया था। हरियाणा के CM मनोहर लाल ने कहा है कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में डिमांड करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की CBI जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। सोनाली की फैमिली पहले दिन से इस केस की CBI जांच की डिमांड कर रही है। परिवार कह चुका है कि उसे गोवा पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |