Download App Now Register Now

भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार किया

जयपुर. जयपुर में 16 साल की लड़की से पड़ोसी युवक ने रेप किया। वह बहला-फुसलाकर उसे रामदेवरा जैसलमेर ले गया था। जहां टैंट में रखकर उसके साथ जबरन रेप किया। हफ्ते भर से लापता नाबालिग को ढूंढकर पुलिस जयपुर ले आई है। भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया। SHO हुकम सिंह ने बताया कि नाबालिग से रेप मामले में आरोपी प्रहलाद बोहरा (24) निवासी गांव मेहत दूदू हाल भट्‌टाबस्ती को गिरफ्तार किया है। भट्‌टाबस्ती निवासी 16 साल की लड़की के किडनैप का मामला दर्ज करवाया गया था। 18 अगस्त की सुबह 7 बजे स्कूल जाते समय आरोपी प्रहलाद उसे मिला। बहला-फुसलाकर स्कूल से छुट्‌टी करवा दी। घूमने के बहाने उसे डरा-धमकाकर उसे रामदेवरा जैसलमेर ले गया। जैसलमेर रामदेवरा में टैंट में उसके साथ जबरन रेप किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रामदेवरा पहुंची। नाबालिग को ढूंढ निकाला, पूछने पर आरोपी के रेप की बताया। पुलिस नाबालिग और आरोपी प्रहलाद को पकड़कर जयपुर ले आई। नाबालिग के बयानों के आधार पर रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार रात आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |