Download App Now Register Now

17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

जयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को काउंटिंग और रिजल्ट आएगा। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC) की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब भी बरकरार है। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से कहा कि CWC ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। 22 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 से 30 सितंबर तक नामांकन होंगे। 1 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हुआ तो ही चुनाव होंगे नहीं तो 8 अक्टूबर को ही अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के स्तर पर वोटिंग होगी। 19 अक्टूबर को वोट गिने जाएंगे और अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। करीब 9000 कांग्रेस डेलिगेट्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम मंजूर करने पर ही फोकस रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। आज केवल चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी बनाम गैर गांधी का मुद्दा अब भी अनसुलझा ही है। अब 24 से 30 सितंबर तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले नेता नामांकन करेंगे। गहलोत को लेकर नामांकन की तारीख पर ही अब सस्पेंस क्लियर होगा। गहलोत नामांकन करते हैं या नहीं इसी पर आगे दारोमदार रहेगा। कांग्रेस का एक धड़ा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। गहलोत सहित कई नेता अब भी राहुल को मनाने की बात कह रहे हैं। इससे पहले दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक सीडब्ल्यूसी की वर्चुअल बैठक हुई। सोनिया गांधी इलाज के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ हैं,तीनों अमेरिका से ही वर्चुअल बैठक में जुड़ें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |