Download App Now Register Now

आज से राजस्थान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स-2022’ टूर्नामेंट सीरीज की शुरुआत

जयपुर. राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज से राजस्थान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स-2022’ टूर्नामेंट सीरीज की शुरुआत हो गई है। CM अशोक गहलोत ने आज सुबह हेलीकॉप्टर से लूणी पहुंचकर पाल गांव की पंचायत समिति में सुबह करीब 9.30 बजे ग्रामीण ओलम्पिक्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। दोपहर 12 बजे तक गहलोत खेल मैदान पर मौजूद रहेंगे। 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक 40 करोड़ रुपए लागत से हो रहे इस ग्रामीण ओलम्पिक्स का नजारा बॉलीवुड फिल्म ‘लगान’ की देहाती क्रिकेट टीम जैसा दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि हर उम्र के लोग इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। गांव के बच्चे-बच्चियां और युवक-युवतियां ही नहीं, दादा-पोते, चाचा-भतीजे, ताऊ-भतीजे, काकी-बुआ, देवरानी-जेठानी सभी खेल के मैदान पर जोर आजमाइश करते नजर आ रहे हैं। 30 लाख से ज्यादा लोगों ने ग्रामीण ओलिंपिक खेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सवा 2 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। इसमें लगभग 10 लाख बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। 20 लाख पुरुष खेल में हिस्सा ले रहे हैं। 44 हजार 795 गांव, 11 हजार 341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक लेवल से खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। 5 लाख 48 हजार 352 महिलाएं खो-खो खेलेंगी। 1 लाख से ज्यादा खिलाड़ी 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसमें 6 खेल- कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और हॉकी खेले जाएंगे। ग्रामीण ओलिंपिक खेल की मशाल सभी जिलों में पहुंच चुकी है। जिलों के बाद विजेता टीमों के बीच राज्य स्तरीय खेल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे। यह दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों के दौरान सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम भी शाम को होंगे। राजस्थान के सभी जिला प्रभारी मंत्रियों को जिला स्तरीय खेलों और विधायकों को ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों के उद्घाटन और समापन समारोह में मौजूद रहने को कहा गया है। मंत्री-विधायक खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के साथ विजेताओं को पुरस्कार देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधि, भामाशाह और इलाके के गणमान्य लोग भी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद रहेंगे। अलग-अलग खेलों की टीम में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायत के स्कूल प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक से संपर्क कर नाम नोट करवाया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |