Download App Now Register Now

मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा तेंदुआ, पकड़ा गया

अयोध्या. अयोध्या में एक महीने से दिखाई दे रहा तेंदुआ सोमवार भोर रात 3 बजे पकड़ा गया। कैंट क्षेत्र में एक महीने से डेरा डाले तेंदुए को वन रेंज कुमारगंज और वन रेंज रुदौली की 25 लोगों की टीम ने मीरनघाट पुलिस चौकी के पास पिंजड़े में कैद कर लिया। वह बकरी का शिकार करने आया था। इसी बीच पिंजरे में कैद हो गया। कैंट थाना क्षेत्र में 1 महीने से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। कई जंगली जानवरों को शिकार बना चुका था, जिसके चलते उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में कई जगह तेंदुए की निगरानी के लिए जंगल में 20 CCTV कैमरे लगाए गए थे। पकड़ने के लिए लोहे के पिंजड़े भी कई जगहों पर लगाए थे पिंजड़ों में बकरियों को बांधकर रखा गया था। एक दिन पहले मीरन घाट पुलिस चौकी के पास लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने खींच कर खा लिया था। शिकार के चक्कर में सोमवार भोर लगभग 3 बजे दोबारा तेंदुआ मीरन घाट से लगभग 100 मीटर दूरी पहुंचा। पिंजड़े में बकरी का शिकार करने के लिए जैसे घुसा, पिंजड़ा बंद हो गया। कुमारगंज वन रेंज के वन दरोगा हौसला प्रसाद पांडे, बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और रुदौली वन रेंज के बीट प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने तत्काल पिजरे में कैद कर दिया। ऊपर से जाल को डालते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी। उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर ने बताया कि 1 माह से यह तेंदुआ कैंट थाना क्षेत्र में घूम रहा था, जिसको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगाई गई थीं। तेंदुआ कहां पर छोड़ा जाएगा? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों का जैसे निर्देश मिलेगा, वैसे काम किया जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |