Download App Now Register Now

5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया गया। मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि 5G की शुरुआत मेट्रो सिटी से दिवाली तक होगी। 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलने लगेगी। वहीं उन्होंने कहा कि आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस के जानकारी देते हुए बताया कि देश के 260 शहरों में जियो मार्ट पहुंच चुका है। इस साल रिलायंस FMCG बिजनेस भी लॉन्च करेगी। अंबानी ने कहा, जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस्ड 5G नेटवर्क होगा। Jio 5G के लेटेस्ट वर्जन को डिप्लॉय करेगा, जिसे स्टैंडअलोन 5G कहा जाता है। इसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। स्टैंडअलोन 5G के साथ जियो लो लेटेंसी कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, और मेटावर्स जैसी नई और पावरफुल सर्विसेज करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी 5G सर्विस के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी अक्टूबर (इस दिवाली) तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों में 5G लॉन्च करेगी। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G कवरेज होगा। मुंबई में जल्द ही जियो एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले जाएंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |