Download App Now Register Now

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन थापन अजरबैजान में अरेस्ट

चंडीगढ़. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन थापन को अजरबैजान में अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल कनाडा से कीनिया पहुंचने की खबर है। ये दोनों मूसेवाला के कत्ल से पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़ भाग गए थे। इसका पता चलते ही पंजाब पुलिस ने विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन को भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, सचिन को फर्जी पासपोर्ट मामले में करीब एक महीने पहले पकड़ा गया। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय को दी गई। अब विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से सचिन का पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। मूसेवाला केस में सचिन के रोल के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। सचिन को जल्द अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पण लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अनमोल और सचिन नेपाल के रास्ते अजरबैजान गए। इसके बाद अनमोल कनाडा चला गया। लेकिन सचिन को फेक पासपोर्ट केस में गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही अनमोल कनाडा से कीनिया भाग गया। पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के साथ सचिन थापन और अनमोल भी मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड हैं। मूसेवाला का कत्ल करने से पहले लॉरेंस ने उनके फेक पासपोर्ट बनवाए और उन्हें बाहर भेज दिया। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई। सचिन थापन ने बाद में एक टीवी चैनल को फोन कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला के कत्ल की साजिश तिहाड़ जेल में बैठकर लॉरेंस ने रची थी। इसके बाद अनमोल और सचिन ने कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने मूसेवाला की रेकी कराई। फिर शूटर्स और उनके लिए हथियारों का इंतजाम किया। लॉरेंस की कोशिश थी कि सचिन और अनमोल मूसेवाला का कत्ल करवाएं, लेकिन उसके बाद इस केस में उनका नाम न आए या फिर पुलिस उन्हें अरेस्ट न करे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |