Download App Now Register Now

जयपुर में शादी का झांसा देकर किया महिला से रेप

जयपुर. जयपुर में शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पिछले तीन सालों तक आरोपी सुपरवाइजर उसे लिव-इन-रिलेशनशिप पर रखकर दुष्कर्म करता रहा। प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन तक करवा दिया। शादी का दबाव बनाने पर गाली-गलौज कर उसे छोड़कर चला गया। बगरू थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि बगरू निवासी 36 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मार्च 2019 में उसका पति से तलाक हो गया। दो बेटियों के साथ वह यहां रहकर एक कंपनी में जॉब करने लगी। जॉब करने के दौरान कंपनी के सुपरवाइजर विजेन्द्र शर्मा (37) से मुलाकात हुई। कंपनी में साथ जॉब करने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। तलाकशुदा होने का पता चलने पर आरोपी विजेन्द्र उसे शादी का झांसा दिया। शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। किराए का मकान लेकर उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहकर दुष्कर्म करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर जल्दी शादी करने की कहता। रेप के दौरान प्रेग्नेंट होने पर शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग की कहकर अबॉर्शन तक करवा दिया। अलग-अलग जगह किराए के मकान में रखकर पिछले तीन सालों तक दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी विजेन्द्र शर्मा ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |