जयपुर. लड़कियों के साथ बढ़ रहे ज्यादती के मामले पुलिस व्यवस्था पर सवाल हैं। जयपुर शहर में ही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जयपुर के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज महारानी के बाहर एक युवक लगातार छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोपी कमेंट और गंदे इशारे करने के साथ छात्राओं के सामने न्यूड भी हो जाता है। ऐसी हरकतों से परेशान स्टूडेंट्स ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं, आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं की ओर से इस सबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई। परेशान छात्राओं ने ही युवक का वीडियो भी बनाया है। उन्हें डर है कि युवक कभी भी गलत काम को अंजाम दे सकता है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है। आरोपी कॉलेज के बाहर बस स्टॉप पर खड़ी लड़कियों के सामने कपड़े खोलकर छात्राओं को अश्लील इशारे करता। कार से वह छात्राओं का घर तक पीछा भी करता था। परेशान होकर शुक्रवार को कुछ छात्राओं ने युवक का वीडियो बना दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.