Download App Now Register Now

ओडिशा में नई कैबिनेट की शपथ

नई दिल्ली. ओडिशा में विधानसभा चुनाव से 21 महीने पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आधी कैबिनेट बदल दी है। भुवनेश्वर के राजभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 21 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 10 नए चेहरे थे। पिछले कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे जगन्नाथ सरकार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ओडिशा में मार्च 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है। नवीन पटनायक ने नई कैबिनेट में महिला चेहरे को जगह दी है। पिछली कैबिनेट में सिर्फ 3 महिला मंत्री को जगह दी गई थी, जबकि नई कैबिनेट में महिला कोटे से 5 मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होगा। 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाली रीता साहु को भी मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार में पिछली सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बिक्रम केसरी और प्रताप जेना को जगह नहीं मिली है। परफॉर्मेंस के आधार पर दोनों को हटाया गया है। केसरी के पास फॉरेस्ट और जेना पंचायती राज मंत्री थे। इसके अलावा हेल्थ मिनिस्टर रहे नबा किशोर दास को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि पटनायक सरकार ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट विस्तार किया है। पटनायक पिछले 22 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |