Download App Now Register Now

बेटे के शव के लिए मांगी भीख

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मंगलवार को यहां के सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे का शव देने के लिए गरीब मां-बाप से 50 हजार रुपए मांगे गए। परिवार के पास इतनी राशि नहीं थी। पैसे की जुगाड़ के लिए वे अपने गांव लौट आए। इसके बाद, वे गांव में आंचल फैलाकर भीख मांगते देखे गए। लोगों के घर जाते और अपनी मजबूरी बताकर मदद की अपील करते। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो वायरल हो गया। दरअसल, यह रकम अस्पताल के कर्मचारी ने मांगी थी। मामला अस्पताल प्रबंधन के पास पहुंचा तो आनन-फानन में शव पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। उधर, गांववालों का कहना था कि परिवार इतना गरीब है कि बेटे का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सकता था, ऐसे में मोहल्ले के कुछ लोगों ने मदद की। ताजपुर थाना के आहार गांव के महेश ठाकुर का 25 साल का बेटा संजीव ठाकुर 25 मई से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की।। 7 जून को उन्हें जानकारी मिली कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद वो मुसरीघरारी थाना पहुंचे। थाने से जानकारी दी गई कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मां-बाप दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |