Download App Now Register Now

17 साल की स्टूडेंट के साथ पहले रेप किया था, फिर मर्डर

कोटा. गांधीनगर (गुजरात) से आए युवक ने कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही 17 साल की स्टूडेंट के साथ पहले रेप किया था, फिर मर्डर। इसका खुलासा कोटा पुलिस ने किया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो गई है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस की मानें तो युवक ने कहा कि वह यहां सुसाइड करने आया था। लड़की ने उससे बातचीत कम कर दी थी। इससे वह नाराज था। कोटा आने के बाद उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड अब उससे रिलेशन नहीं रखना चाहती। इसी के बाद उसने खुद के मरने का प्लान कैंसिल कर गर्लफ्रेंड के मर्डर की योजना बना ली। गांधीनगर के प्रांतियां गांव का रहने वाला किशन ठाकुर (22) 4 जून को कोटा आया था। यहां उसने डकनिया क्षेत्र में होटल लिया। SP केसर सिंह ने बताया कि 5 जून को उसने स्टूडेंट को फोन किया। उसने आखिरी बार मिलने का हवाला दिया। लड़की उससे संबंध नहीं रखना चाहती थी। आखिरी बार बुलाने के नाम पर वह होटल पहुंच गई। लड़की को किशन अपने कमरे में ले गया। उसके साथ रेप किया। 6 जून को उसने फिर स्टूडेंट को फोन कर मिलने बुलाया। किराए पर स्कूटी ली और उसे बैठाकर जंगल की ओर ले गया। किशन ने दोनों के बीच बातचीत कम होने को लेकर फिर बात शुरू की। लड़की ने दो टूक कह दिया- अभी वह पढ़ाई में बिजी है। इसलिए बात नहीं कर सकती। वह उससे कोई रिलेशन नहीं रखना चाहती। किशन ताव में आ गया। उसने बातों में उलझाकर छात्रा को एक जगह बिठाया। पीछे से एक बड़ा पत्थर लेकर स्टूडेंट के सिर पर फेंक दिया। वह निढाल होकर गिर गई। किशन ने एक और पत्थर उठाया और छात्रा के चेहरे पर दो बार दे मारा। मर्डर के बाद किशन नीचे चंबल की तरफ गया। खून से सने हाथ धोए। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |