Download App Now Register Now

रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद के लिए गए 3 लोगों को रूस की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई

रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद के लिए गए 3 लोगों को रूस की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। यूक्रेन में रूस समर्थित डोनबास इलाके की इस अदालत ने यह फैसला सुनाया। हालांकि, जिस अदालत ने यह सजा सुनाई है उसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं दी गई है। ब्रिटेन और यूक्रेन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। यह अदालत डोनेट्स्क में है, जिसे जंग की शुरूआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आजाद घोषित किया था। ब्रिटेन के नागरिकों एडन आसलिन और शॉन पिनर के साथ मोरक्को में रहने वाले ब्राहिम सौदून पर पेशेवर कातिल होने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा तीनों को सैन्य गतिविधि और आतंकवाद का भी दोषी ठहराया गया। कोर्ट का फैसला आने के बाद इन लोगों के वकीलों ने कहा कि वे फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। वहीं, ब्रिटिश सरकार ने कहा- दोनों लोगों को रिहा कराने के लिए यूक्रेन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने भी अदालत के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस फैसले की कोई वैधता नहीं है। एडेन आसलिन और शॉन पिनर के परिवारों ने कहा कि दोनों 2018 से ही यूक्रेन में रह रहे हैं और यूक्रेन की सेना में सेवा दे रहे हैं। पिनर और आसलिन ने अप्रैल के बीच में यूक्रेन के मारियुपोल में रूसी समर्थक बलों के सामने सरेंडर कर दिया था। वहीं, ब्राहिम ने इस साल मार्च में यूक्रेन के पूर्वी शहर वोलनोवखा में सरेंडर किया था। इससे पहले रूस की सेना ने कहा था कि यूक्रेन के लिए लड़ रहे विदेशी, सैनिक नहीं हैं और पकड़े जाने पर उन्हें सजा दी जा सकती है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |