Download App Now Register Now

अफगानिस्तान के काबुल में शनिवार को गुरुद्वारे पर हुआ हमला

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के काबुल में शनिवार को गुरुद्वारे पर हमला हुआ है, जिसमें गार्ड समेत दो अफगानी नागरिक मारे गए हैं। तीन तालिबानी सैनिक भी घायल हुए हैं। हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल (ISIS-K) का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक जाहिर तौर पर किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मामले को लेकर कहा है कि गुरुद्वारा कर्ते-परवान पर हुए कायराना हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमले की खबर मिलने के बाद से ही हम घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। सिख कम्युनिटी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। टोलो न्यूज के मुताबिक, काबुल के गुरुद्वारा कर्ते-परवान के गेट के बाहर शनिवार सुबह 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे) दो ब्लास्ट हुए। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर के अंदर भी दो ब्लास्ट हुए। अंदर के ब्लास्ट से गुरुद्वारा से जुड़ी कुछ दुकानों में आग लग गई, जो पूरे परिसर में फैल गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले यह नजारा देखा। गुरुद्वारे से 3 लोग बाहर आने में कामयाब रहे, जिनमें से 2 घायल थे। इन्हें अस्पताल भेजा गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सिख संगत के 7 से 8 लोग और दो हमलावर अभी भी गुरुद्वारे के अंदर ही हैं। गुरुद्वारा दशमेश पिता साहिब जी कर्ते परवान में केवल आग और धुआं नजर आ रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुद्वारे के मुख्य दरबार हॉल तक भी आग के फैलने की खबर मिली है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |