Download App Now Register Now

जयपुर में एक महीने घर से कचरा उठने का संकट

जयपुर. जयपुर शहर में अगले सप्ताह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम गड़बड़ा सकता है। जनता को ये परेशानी अगले 1 महीने तक या उससे भी ज्यादा समय तक झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, नगर निगम प्रशासन अगले सप्ताह से बीवीजी कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर रहा है। ये कंपनी अभी नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र के मानसरोवर, सांगानेर, और मालवीय नगर जोन एरिया में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रही है। इन एरिया में 50 से ज्यादा वार्ड आ रहे है। इसके अलावा 100 वार्ड में नगर निगम पहले से काम कर रही है। जहां भी कचरा रोज नहीं उठ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने के पीछे कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली है। नगर निगम अपने स्तर पर पूरे ग्रेटर एरिया के 150 वार्डो में कचरा कलेक्शन का काम करवाएगा। इसके लिए उसके पास पर्याप्त हूपर (कचरा उठाने वाली गाड़ियां) नहीं है। जानकारों की माने तो अभी निगम के पास खुद के केवल 113 हूपर ही हैं। करीब 100 हूपर किराए पर ले रखे हैं। इन हूपर के भरोसे अभी जयपुर नगर निगम ग्रेटर के आधे एरिया में कैसे-तैसे करके काम चलाया जा रहा है। इसमें जगतपुरा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा जोन शामिल हैं। इन जोन में भी हालात ये है कि कई कॉलोनियों में 2 से 3 दिन के अंतराल में गाड़ियां कचरा लेने पहुंच रही है। इधर नगर निगम ग्रेटर के कमीश्नर महेन्द्र सोनी का कहना है कि निगम अभी करीब 300 हूपर की व्यवस्था कर रहा है। इनसे सभी 150 वार्डो में (हर वार्ड में 2-2 हूपर) कचरा कलेक्शन का काम करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ और हूपर रिजर्व में रखने के लिए चाहिए, जिसके लिए टेंडर कर रहे हैं। ताकि जिन वार्डो में 2 से ज्यादा हूपर की जरूरत पड़ेगी या जहां कोई हूपर खराब हो जाए तो उसकी जगह रिजर्व में रखे हूपरों का उपयोग किया जा सका।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |