जयपुर. 'अग्निपथ योजना' के विरोध में कांग्रेस ने रविवार सुबह महारैली निकाली। सीएम अशोक गहलोत ने अमर जवान ज्योति से तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 'अग्निपथ योजना' को वापस लेने की मांग रखी। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि ये सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं। आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं। CM गहलोत ने कहा- पूरे देश के अंदर युवाओं में जिस प्रकार से आक्रोश पैदा हुआ है। उनकी भावनाओं को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को समय रहते समझना चाहिए। बिना आर्ग्युमेंट के जल्दबाजी में फैसला किया गया है। इसको देश, जनता और फौजी अफसरों ने अस्वीकार कर दिया है। सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि यह योजना किसी भी रूप में लोकहित में नहीं है। मेरा मनना है सरकार जल्दी फैसला कर इसको वापस लें। PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा बोले- देश की सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत अग्निवीर लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने किया है। ये हमारे देश के खिलाफ है। देश की सुरक्षा के खिलाफ है। युवाओं के खिलाफ है। पहले इन्होंने किसान पुत्रों के साथ धोखा किया। फिर व्यापारियों के साथ धोखा किया। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया। अब 4 साल की भर्ती करने का जो निर्णय लिया गया है। ये युवाओं के खिलाफ है। इसको तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत सब लोग इन युवाओं के साथ खड़े है। जैसे किसानों से मांफी मांगी। वैसे इनको देश से माफी मांगनी पड़ेगी। जब तक समय निकल जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.