Download App Now Register Now

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया

सूरत. महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना ने कहा है कि एकनाथ शिंदे में खेमे में शामिल अकोला से विधायक नितिन देशमुख को सूरत की होटल में गुजरात पुलिस ने पीटा। वे मुंबई आना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंधक बनाकर गुवाहाटी ले जाया गया है। सूरत के स्थानीय शिवसेना नेता परेश खेर ने मीडिया को बताया कि नितिन देशमुख होटल से निकलकर एक चौराहे पर आए, जहां उन्होंने हम लोगों से मुंबई जाने के लिए मदद मांगी। हम लोग जब तक चौराहे पर पहुंचे, तब तक उन्हें पुलिस पकड़कर होटल ले जा रही थी। हम लोग भी उनके पीछे-पीछे चल दिए, लेकिन होटल के बार हमें रोक दिया गया। शिवसेना ने दावा किया है कि होटल में जब नितिन मुंबई जाने को लेकर हंगामा कर रहे थे, तो उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीटा। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि नितिन देशमुख को सूरत की होटल में हर्ट अटैक आया है, लेकिन भाजपा के लोग उन्हें बंधक बनाकर रखे हुए हैं। राउत ने आगे कहा- उनके 9 विधायकों का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी। 9 विधायक वापस मुंबई आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा है। सियासी घमासान के दूसरे दिन एकनाथ शिंदे समेत 40 बागी विधायक स्पेशल फ्लाइट से गुवाहाटी पहुंचे। भाजपा के नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट के बाहर तीन बसों से उन्हें होटल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |