Download App Now Register Now

अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय की पिटाई

अयोध्या. अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पति ने पत्नी को चूम लिया। यह देख वहां मौजूद कई लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। लोग इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पति को पहले नहर में घेरकर पकड़ा, फिर घसीटते हुए पानी से बाहर लाए और जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मंगलवार की है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है। करीब 30 साल की उम्र के पति को 20 मिनट तक 2-3 लोगों ने पीटा। इससे उसके चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं। इस दौरान पत्नी अपने पति को छुड़ाने के लिए रोती- गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। वहां मौजूद अन्य लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। आपत्ति जताने वालों का कहना था कि उनके परिवार भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए। सूचना पर पहुंचे लक्ष्मण घाट चौकी के पुलिसकर्मियों ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा, "सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अभद्रता करना ठीक नहीं है। तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए। अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा।"

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |