Download App Now Register Now

करप्शन केस में पकड़े गए IAS पोपली का आरोप

चंडीगढ़. करप्शन केस में फंसे पंजाब के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली ने कहा कि उनके बेटे कार्तिक का मर्डर हुआ है। विजिलेंस ने उनके सामने ही बेटे को खड़ा कर गोली मारी। मैं इसका चश्मदीद हूं। अब यह मुझे भी कत्ल करने के लिए ले जा रहे हैं। पोपली को शनिवार देर रात अस्पताल ले जाया गया था, जहां मीडिया के सामने उन्होंने यह बात कही। पोपली ने अपने बेटे की मौत के लिए विजिलेंस के DSP अजय कुमार को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले उनकी पत्नी ने भी विजिलेंस पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, विजिलेंस ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उनकी टीम के पोपली के घर के लौटने के बाद बेटे की मौत हुई। कार्तिक की मां श्री पोपली ने भी शनिवार को बेटे की मौत के लिए विजिलेंस को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को विजिलेंस घर की ऊपरी मंजिल पर ले गई थी। वहां उसे गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार पुलिस वालों की वर्दी नहीं उतरवा देती, तब तक खून लगे हाथ नहीं धोऊंगी। विजिलेंस के DSP अजय कुमार ने कहा कि उनकी टीम ने रेड जरूर की थी, लेकिन कार्तिक पोपली की मौत से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनकी टीम जब वापस लौट चुकी थी, तब उन्हें इसका पता चला। वे तो घर के भीतर भी नहीं गए। संजय पोपली के कबूलनामे पर ही घर के आंगन में बने स्टोररूम से सोने-चांदी की रिकवरी की गई है।विजिलेंस टीम ने शनिवार को संजय पोपली के घर से साढ़े 12 किलो सोना बरामद किया था। इसमें एक-एक किलो की सोने की 9 ईंटें, जबकि चांदी की एक-एक किलो वजन वाली भी 3 ईंटें शामिल हैं। इनके अलावा 4 आई फोन, एक सेमसंग फोन और 2 स्मार्टवॉच भी बरामद की गई थीं। पोपली को विजिलेंस ने हरियाणा के करनाल के ठेकेदार से 7.30 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |