Download App Now Register Now

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर सचिन पायलट को सीएम बनाने की पैरवी की

जयपुर. कांग्रेस नेता व प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर सचिन पायलट को सीएम बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा- 'राजस्थान की जनता यह मानती है कि 2018 में सचिन पायलट को CM होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व और बड़े नेताओं ने आपसी सलाह से फैसला लिया कि परिवार के सीनियर अशोक गहलोत जी को मुखिया बनाया जाएगा। अब वक्त आ गया है, जब बुजुर्ग नेताओं को नौजवानों को सत्ता देनी चाहिए। राजनीति में उथल-पुथल स्वाभाविक है।' प्रमोद कृष्णम ने कहा- 'यह सृष्टि का नियम है, जिसको हम कहते हैं कि परिवर्तन संसार का नियम है। एक साइकलिंग है। युवाओं को सत्ता देना, युवाओं को नेतृत्व देना यह तो हमेशा कांग्रेस की की आइडियोलॉजी में शामिल रहा है। खुद अशोक गहलोत ने कहा था कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए।' उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की बहुत सेवाएं की हैं। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। पूरे देश में उनका सम्मान है। अब उन्हें राष्ट्रीय भूमिका निभानी चाहिए। हमारी जो फाइट है 2024 की वो पूरे देश को बचाने की है। 2024 की इस लड़ाई में गहलोत जी को राष्ट्रीय स्तर पर आना चाहिए। पूरे देश को मोबलाइज करना चाहिए। पूरे देश को मोबेलाइज करने के लिए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने कहा- सचिन पायलट बहुत संयमित व्यक्ति हैं। उन्हें कोई गाली भी देता है तो आशीर्वाद समझकर स्वीकार करते हैं। पायलट बहुत होनहार व्यक्ति हैं, उनका भविष्य उज्जवल है। जहां तक गुटों की बात है, समर्थकों की बात है तो कांग्रेस का नेतृत्व जो फैसला लेगा उसके बाद पार्टी का एक-एक विधायक एक-एक कार्यकर्ता उस फैसले का सम्मान करेगा। कांग्रेस का मजबूत होना बड़ा जरूरी है , वरना देश खतरे में है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो। कांग्रेस तब मजबूत होगी जब हम युवाओं को आगे लाएंगे। कांग्रेस तब मजबूत होगी जब सचिन पायलट जैसे युवा का सम्मान होगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |