Download App Now Register Now

ONGC का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा

मुंबई. मुंबई में तेल और प्राकृतिक गैस निगम यानी ONGC के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की। पवन हंस कंपनी के इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा मुंबई के तट से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में हुआ।  समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसमें लगे फ्लोटर्स की मदद से कुछ समय तक डूबने से बचा रहा। चॉपर के डूबने से पहले ही नेवी के हेलिकॉप्टर ने सभी 9 लोगों को बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए 9 लोगों में से 4 बेहोश थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पवनहंस हेलिकॉप्टर्स का सेफ्टी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। लगभग साढ़े तीन दशक से सर्विस दे रहे पवनहंस के हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते बदनाम रहे हैं। लंबे समय से इसके चॉपर्स में इंजन की समस्या, ऑयल लीकेज और सेंसर की दिक्कतें जुड़ी हुई हैं। इस कंपनी के हेलिकॉप्टर्स से जुड़ी अब तक कुल 20 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 91 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इन लोगों में 60 यात्रियों के अलावा 27 पायलट और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |