Download App Now Register Now

उदयपुर में गुरुवार को तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

उदयपुर. उदयपुर में गुरुवार को तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। मंगलवार को दिनदहाड़े हुए तालिबानी मर्डर (कन्हैयालाल हत्याकांड) के बाद उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कर्फ्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कर्फ्यू में और सख्ती बरती जाएगी। उदयपुर के ADM ओपी बुनकर ने बताया कि बुधवार को तो दो शिफ्ट में लैब असिस्टेंट परीक्षा थी। इसके चलते थोड़ी ढील दी गई थी। मगर गुरुवार को यह परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में है। ऐसे में सख्ती ज्यादा हो सकती है। पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा-144 लगा दी गई है। उधर, उदयपुर और जयपुर में बंद का ऐलान किया गया है। मामले में NIA की जांच और पूछताछ गुरुवार को भी जारी रहेगी। NIA, SIT और उदयपुर पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उदयपुर पुलिस ने पकड़े गए गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार के घर पर भी छापेमारी की है। गुरुवार को NIA पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है। इसके 24 घंटे बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। उधर, गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, CS, DGP एवं अन्य अधिकारी उदयपुर आएंगे। यहां कन्हैयालाल के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज ने गुरुवार को विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया है। यह रैली सुबह 9.30 बजे से निकाली जाएगी। रैली में सभी समाज के प्रतिनिधि और लोग शामिल होंगे। टाउन हॉल से रवाना होकर यह रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। BJP ने भी गुरुवार को उदयपुर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। देर रात तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। उदयपुर में 1 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली जानी है। इसकी तैयारियां प्रशासन ने पहले ही कर ली थी। हत्याकांड के बाद इसके निकाले जाने पर संशय है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा था कि रथ यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने इसे लेकर निर्णय अब तक नहीं किया है। उदयपुर के कलेक्टर ताराचंद मीणा का कहना है कि इस पर निर्णय गुरुवार को ही होगा। कलेक्टर ने लोगों से मामले में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कोई भी भ्रामक सूचना प्रसारित नहीं करने को कहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |