Download App Now Register Now

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

सीकर. उदयपुर में युवक की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद माहौल गरमा चुका है। आज शाम सीकर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन से अधिक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाट बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने पुतला जलाने की बात कही। जिसे लेकर पुलिस ने करीब 15 मिनट तक उनसे समझाइश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एहतियात के तौर पर चार कार्यकर्ताओं को पकड़ा और कोतवाली थाने लेकर गई। सीओ सिटी वीरेंद्र कुमार शर्मा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पकड़े जाने के बाद भाजपा के स्थानीय नेता भी कोतवाली पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर सुबह से हो रही थी जाट बाजार में विरोध की बात जिले में आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से घटना के विरोध में शाम सात बजे जाट बाजार में जुटने की अपील कर रही थी जिसे पुलिस ने पहले से ही जाब्ता तैनात कर दिया। साथ ही कोबरा टीम के जवान भी मौजूद थे। शाम 7:00 बजे करीब कुछ युवा जाट बाजार में एकत्रित हुए। जिसके बाद पुलिस ने केवल 5 लोगों को अनुमति दी। अन्य को वापस भेज दिया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |