Download App Now Register Now

BJP ने प्रदेश की 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों के लिए संकल्प पत्र जारी

भोपाल. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जारी किया। कोविड पॉजिटिव होने की वजह से शर्मा अपने निवास से ही कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। पार्टी के कार्यक्रम से प्रदेश के प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी भी वर्चुअली जुड़े। BJP ने आज ‘ग्रीन संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी के 6507 पार्षद प्रत्याशी और नगर निगम के 16 महापौर प्रत्याशी (कुल 6523 प्रत्याशी) ने एक साथ पौधे रोपे। सीएम के नेतृत्व में पार्टी के पार्षद और महापौर प्रत्याशी ने अपने वार्ड, अपने नगर और अपने महानगर को हरा भरा, स्वच्छ रखने और प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास का संकल्प लिया। BJP ने प्रदेश के स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए संकल्प पत्र में 21 मुद्दों को शामिल किया है। इसमें नगरीय विकास स्वच्छता प्रबंधन, नगरीय निकायों में सुशासन एवं कुशल प्रबंधन सहित अन्य मुद्दे शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इन मुद्दों के अंतर्गत गुजरात को म्युनिसिपल कमिश्नर सिस्टम को अडॉप्ट किए जाने का संकल्प लिया गया है। संकल्प पत्र में कहा गया है कि राज्य में नगरीय प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने और निगरानी तंत्र को और बेहतर करने के उद्देश्य से गुजरात राज्य के प्रशासनिक ढांचे की तरह रीजनल म्युनिसिपल कमिश्नर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, वॉटर सप्लाई के लिए 20 साल का प्लान तैयार होगा। इसके लिए वॉटर ऑडिट सिस्टम डेवलप करने की बात कही गई है। पार्षद का जनसंपर्क अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए वे टाइम टेबल तय करेंगे। शहरों में हर कभी होने वाली खुदाई पर रोक लगाकर पंचवर्षीय खाका तैयार किया जाएगा। निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए संपत्तिकर का सर्वे ड्रोन से कराया जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |