Download App Now Register Now

युवक ने 13 साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को एक युवक ने 13 साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पार्लर से देर से लौटती थी। आरोपी पति ने टंगिया से महिला पर तीन वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ एकत्र होती देख आरोपी ने थाने जाने का झांसा दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चांदीपुर गांव जीवानंद टिकेदार (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। लतिका भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी 13 साल की एक बेटी है, जो साथ ही में रहती है। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और काफी देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। इसके बाद महिला ने मजदूरी भी शुरू कर दी थी। इसे लेकर जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे मना किया करता। इसके बाद भी लतिका अड़ी हुई थी। इसी बात को लेकर सुबह करीब 6 बजे से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि जीवानंद ने लतिका को जान से मार देने की बात कही। इस पर उसकी 13 साल की सौतेली बेटी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर जीवानंद भड़क गया। उसने बेटी से मोबाइल छीना और जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। इस बीच लतिका किचन में खाना बनाने चली गई। आरोप है कि तभी जीवानंद टंगिया लेकर पहुंचा और लतिका की पीठ पर वार कर दिया। पीठ पर टंगिया के वार से लतिका लहूलुहान हो गई, लेकिन उसने अपनी बेटी को वहां से भाग जाने के लिए कहा। बेटी वहां से भागी तो जीवानंद ने लतिका के गले पर दो वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। इस पर लोग घर के बाहर जुटने लगे। यह देखकर जीवानंद बाहर निकला और थाने जाकर सरेंडर करने की बात कहता हुआ वहां से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। हालांकि अभी उसका पता नहीं चल सका है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |