Download App Now Register Now

स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

जबलपुर. स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। स्पाइसजेट की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जिस समय धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। धुआं भरते ही पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था। उस समय प्लेन क्लाइंबिंग स्टेज में था यानी लगातार ऊंचाई की तरफ जा रहा था। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में विमान को खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। उसमें प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिर के सुरक्षित होने की बात तो कही गई, लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही है। 13 दिन पहले यानी 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद उसे भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। पटना में स्पाइसजेट की विमान लैंडिंग मामले में यात्रियों ने बड़ा दावा किया था। लैंडिंग के समय विमान की 18 नंबर सीट पर बैठी एक युवती शिब्बु सुमन ने दैनिक भास्कर से कहा था कि टेक ऑफ के वक्त ही इंजन से अजीब सी आवाज आ रही थी। यह नॉर्मल साउंड से अलग थी। उसने बताया कि 18 से 22 नंबर सीट के पास ही विमान के विंग्स थे। वहीं से बहुत तेज आवाज आ रही थी। सुमन ने यह दावा भी किया कि विमान से पक्षी नहीं टकराया था, बल्कि यह मेंटेनेंस की प्रॉब्लम थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |