Download App Now Register Now

राजपाल यादव पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'भूल भुलैया-2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में नजर आए। लेकिन, अब राजपाल यादव लीगल ट्रबल में पड़ गए हैं। जिसकी वजह से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, राजपाल यादव पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने राजपाल के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नोटिस में राजपाल यादव को 15 दिन के अंदर पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। सुरिंदर सिंह नाम के एक बिल्डर ने राजपाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला दर्ज कराया है। बिल्डर ने राजपाल पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट करने और आगे बढ़ाने के लिए उनसे 20 लाख रुपए लिए थे। लेकिन, एक्टर ने पैसा लिया और कोई सपोर्ट नहीं किया। बिल्डर ने बताया कि जब वे एक्टर के पास अपने पैसे वापस मांगने गए तो वे गायब हो गए थे। इतना ही नहीं राजपाल ने फोन तक उठाना बंद कर दिया था। पैसा वापस न मिलने से परेशान होकर बिल्डर ने राजपाल यादव के खिलाफ इंदौर के तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। नोटिस जारी कर पुलिस ने राजपाल यादव को 15 दिन के अंदर थाने में पेश होने के लिए कहा है। यह पहली बार नहीं है जब राजपाल यादव पर पैसा वापस न देने के लिए केस हुआ है। इससे पहले भी 2010 में एक व्यक्ति ने राजपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दरअसल, राजपाल 'अता-पता लापता' नाम की एक फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे थे। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने उस व्यक्ति से 5 करोड़ रुपए लोन के तौर पर लिया था। इसके बाद जब राजपाल ने उस व्यक्ति के पैसे वापस नहीं दिए तो वे आदमी एक्टर के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया था। फिर कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि राजपाल ब्याज समेत लोन देने वाले व्यक्ति को 10 करोड़ 40 लाख रुपए वापस देंगे। लेकिन, कोर्ट की फटकार के बाद भी राजपाल ने उस व्यक्ति के पैसे वापस नहीं दिए थे। एक्टर ने चेक दिया था, लेकिन वह भी बाउंस हो गया था। इसके बाद कोर्ट ने राजपाल को जेल भेजने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में एक्टर को इस मामले में जमानत मिल गई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |