Download App Now Register Now

5 जुलाई को योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो रहे हैं

लखनऊ. 5 जुलाई यानी मंगलवार को योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम योगी ने 100 दिन का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। लोकभवन में उन्होंने कहा," यूपी में बुलडोजर के साथ गांव-गरीब पर फोकस होगा। लॉ एंड आर्डर बेहतर हुआ है। अब नमाज और रामनवमी सड़कों पर नहीं होती है। 100 दिन में 525 एनकाउंटर हुए, 62 माफिया की 284 करोड़ की संपत्ति जब्त हुईं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए 80 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। धार्मिक स्थलों से 74,400 लाउउस्पीकर हटवाए गए। फ्री राशन योजना को 3 महीने के लिए आगे बढ़ाया गया।" सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सपा और कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "विधानपरिषद चुनाव में भाजपा ने 33 सीट पर जीत हासिल की। विधानपरिषद कांग्रेस मुक्त हो गई। इसके अलावा भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। यूपी में 37 साल में पहली बार किसी सीएम ने कार्यकाल पूरा किया। दूसरी बार जीत दर्ज की। 100 दिन में 97 संकल्प पूरे हुए सीएम योगी ने कहा, "100 दिन के लिए 130 संकल्प लिए गए थे। उसमें से 97 संकल्प पूरे हो गए हैं। 130 संकल्पों में से 97 संकल्प पहले बजट में शामिल किया गया। 100 दिन में निवेश की 80 हजार से अधिक परियोजना का शिलान्यास हुआ। 1400 से ज्यादा प्रोजेक्ट कवर हुए।" हमने वो 10 सेक्टर चुने, जिस पर कार्ययोजना बनाकर यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डालर तक पहुंचा सके। हर सेक्टर के लिए एक सीनियर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई। 18 मंत्री समूहों ने 18 कमिश्नरेट में 72-72 घंटे कैंप किया। जनता के बीच चौपाल की। विकास कार्यों को भौतिक रूप से दखा। अब बुलडोजर के साथ गांव-गरीब का विकास भी होगा। पहली बार ई-पेंशन की योजना लागू हुई। डिजिटल इंडिया के युग में 15 हजार करोड़ से 4 नए डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं। यूपी में डेटा सेंटर बनाने का हब बन रहा है। यूपी में डेटा सेंटर नीति लागू की है। इससे 4 हजार नौजवानों को जॉब्स मिल सकेंगी। ई-विधान लागू हुआ, आखिर सत्र इसी कार्यक्रम पर आयोजित हुआ।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |