Download App Now Register Now

भोपाल के कोतवाली इलाके में सरे बाजार पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी

भोपाल. भोपाल के कोतवाली इलाके में सरे बाजार पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला सड़क पर चीखती रही। उसकी चीख सुनकर आए लोगों ने गड्‌ढों और घरों से पानी लाकर आग बुझाई। महिला का हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह चेहरा झुलस गया। पति राजस्थान का रहने वाला है। वह तलाक के पेपर कम्प्लीट कराने के लिए भोपाल ससुराल आया था। शाजिदा नगर में रहने वाली मुस्कान खान (22) की शादी 4 अप्रैल 2019 को अलीगंज छबड़ा, राजस्थान में रईस खान से हुई थी। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से पति उसे परेशान करने लगा। वह घर पर फोन करती थी तो उसे शक होता था। मारपीट करता था। तंग आकर इसी साल 18 मार्च को बहन सना के पास रहने के लिए भोपाल आ गई। अपना खर्च चलाने के लिए मारवाड़ी रोड में रहने वाले रिजवान के घर की देखरेख की नौकरी करने लगी। मुस्कान मंगलवार दोपहर ड्यूटी पर थी। दोपहर ढाई बजे पति का फोन आया। कहा कि तलाक के पेपर MP ऑनलाइन शॉप पर जाकर कम्प्लीट कर लो। देर शाम वह शॉप ढूंढ रही थी। रास्ते में पति को खड़ा देखा। कुछ समझ पाती, इससे पहले पति हाथ पकड़कर घसीटने लगा। उसने पैंट की जेब से सीसी में रखा पेट्रोल निकाला और चेहरे पर उड़ेल दिया। बाद में लाइटर से आग लगा दी। लोग मौके पर दौड़े तो वह भाग निकला। मुस्कान की बहन सना ने बताया कि रईस राजस्थान में हम्माली करता है। वह शादी के बाद से बहन को प्रताड़ित कर रहा है। उसकी करतूतों की वजह से बहन उससे अलग रहने लगी। मंगलवार को आरोपी गुपचुप तरीके से भोपाल पहुंचा। वह पहले से ही बहन की हत्या की साजिश रचकर आया होगा। सना ने बताया कि बहन हम लोगों से भी बात करती है तो वह शक करता है। इसी बात को लेकर मारपीट करता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |