Download App Now Register Now

भाजपा ने हरियाणा IT सेल के इंचार्ज अरुण यादव को पार्टी से निकाला

नई दिल्ली. भाजपा ने हरियाणा IT सेल के इंचार्ज अरुण यादव को पार्टी से निकाल दिया है। अरुण पर यह कार्रवाई एक इस्लाम विरोधी ट्वीट को लेकर की गई। यादव का ट्वीट 2017 का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। पिछले महीने पैगंबर पर दिए विवादित बयानों के चलते भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निकाल दिया था। अरुण यादव के खिलाफ अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर अरेस्ट अरुण यादव के नाम से एक कैंपेन चलाया गया, जिसमें कई लोगों ने पैंगबर पर टिप्पणी करने को लेकर यादव की गिरफ्तारी की मांग की। सोशल मीडिया पर यादव की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यूजर्स ने कहा कि जब एक ट्वीट को लेकर ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को अरेस्ट किया जा सकता है, तो अरुण यादव और नुपूर शर्मा के मामले में पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फैक्ट चेंकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर फैक्ट को 2018 में किए गए अपने एक ट्वीट के लिए दिल्ली पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। 2 जुलाई को मोहम्मद जुबैर को हिरासत में 14 दिन के लिए कस्टडी में रखा गया। जुबैर पर फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत अतिरिक्त चार्ज लगाया गया हैा। पिछले सोमवार (4 जुलाई) को उत्तर प्रदेश में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने तीन हिंदू कट्टरपंथियों के खिलाफ टिप्पणी की और उन पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |