Download App Now Register Now

राजस्थान BJP नेताओं का प्रदेश स्तर का ट्रेनिंग कैंप सिरोही के माउंट आबू पर

जयपुर. राजस्थान BJP नेताओं का प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैंप सिरोही के माउंट आबू में 10 से 12 जुलाई तक लगेगा। इस कैंप में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता चुनावी जीत की स्ट्रेटेजी पर ट्रेनिंग देंगे। बीजेपी राजस्थान में जल्द ही बड़े आंदोलन और अभियान भी चलाएगी। 2023 विधानसभा चुनाव से काफी पहले पार्टी एक्टिव मोड पर आ गई है। बीजेपी की इस महातैयारी को इस रूप में देखा जा रहा है, कि अगला चुनावी चेहरा कौन होगा? माउंट आबू में जो महामंथन होगा, इसमें बूथ लेवल के माइक्रो मैनेजमेंट के साथ मोदी सरकार की स्कीम और उपलब्धियां जनता को बताने और लाभार्थियों तक पहुंच बनाने पर फोकस रखकर प्रोग्राम डिजाइन होंगे। जाहिर है राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव PM मोदी के चेहरे पर ही लड़ने की तैयारी चल रही है। ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, ऑर्गेनाइजर वी.सतीश, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सह प्रभारी भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर समेत कई सीनियर लीडर्स, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा और विभागों के प्रदेश संयोजक, सांसद-विधायक हिस्सा लेंगे। ट्रेनिंग लेने के बाद ये अपने-अपने जिलों और क्षेत्रों में बाकी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति में दो टास्क दिए गए हैं, इसके तहत राजस्थान में 52 हजार बूथों पर बीजेपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में जुट गई है। हर बूथ पर 200 एक्टिव कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। जिनकी प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग होगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान भी प्रदेश में चलाया जाएगा। अगस्त महीने में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मंडल और बूथ स्तर पर यह अभियान चलाएंगे। बूथ मैनेजमेंट और मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष और संगठन मंत्री हर सप्ताह रिव्यू बैठक करेंगे। सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के दौरे होंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |