Download App Now Register Now

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण

भोपाल. मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 40% मत पड़ चुके हैं। मतदान से पहले मुरैना प्रशासन ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं थानों में भी बुलडोजर खड़े करवा दिए। साथ ही हिदायत दी कि अगर चुनाव में उपद्रव किया तो उनके अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। बता दें कि मुरैना में पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में छह जगह उप्रदव हुआ था। इसमें तहसीलदार समेत 6 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने दूसरे दिन गूंजबधा गांव में तीन आरोपियों के मकान बुलडोजर से तोड़ दिए। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार गृह ग्राम जैत (सीहोर) में मतदान किया। पहले उनके छोटे बेटे, पत्नी साधना सिंह, फिर बड़े बड़े ने वोट डाला, इसके बाद CM ने मतदान किया। बता दें कि ग्राम जैत की पंचायत समरस पंचायत है। इस पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम जैत से बुधनी जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक -13 से सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। केवल जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-14 के उम्मीदवार के चुनाव के लिए मतदान आज हो रहा है। मुख्यमंत्री केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। आज सुबह 7 बजे से प्रदेश के 39 जिलों में 92 जनपद की 6607 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू हो चुकी है। आखिरी चरण में 1 करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 वोटर 'गांव की सरकार' चुनेंगे। पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य चुने जा रहे हैं। एक मतदाता 4 वोट डाल रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव में भी पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पोलिंग बूथ पर 40 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। कुल 20 हजार 608 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा। इनमें से 3,059 बूथ संवेदनशील है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |