Download App Now Register Now

MP में बिजली गिरने से अब तक 16 मौतें

भोपाल. भोपाल में तड़के करीब साढ़े चार बजे से गरज-चमक के साथ तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। राजस्थान-ओडिशा से नमी मिलने के कारण मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इंदौर में रिमझिम रहेगी, जबकि महाराष्ट्र से सटे इलाके बालाघाट और रतलाम में अच्छी बारिश होगी। अगले चार दिन तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। दो दिन में अब तक 16 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। ताजा घटना शिवपुरी की है। शनिवार तड़के 4 बजे जिले के भौंती थानाक्षेत्र के ग्राम देवरी में बिजली गिरने से मां की मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शांति देवी (60) और उनका बेटा झोपड़ी में सोए हुए थे। घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, विदिशा के लटेरी, गुना और अशोकनगर के शाड़ौर क्षेत्र में ज्यादा बारिश की वजह से शिवपुरी में सिंध नदी उफना गई। जिले भड़ौता रपटे के ऊपर से पानी बहा। शुक्रवार सुबह से देर शाम तक रास्ता बंद रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां होने से नमी बनी हुई है। इसके साथ ही शनिवार से ओड़िशा से भी नमी मिलने लगी है। इससे महाराष्ट्र से लगे क्षेत्रों में शेष हिस्सों से ज्यादा बारिश होगी। मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और कलिंगपट्टनम से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओडिशा-आंध्रप्रदेश के तट के पास चक्रवात सक्रिय है। गुजरात से कर्नाटक तट के समांतर ट्रफ है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कम इलाकों में बारिश हुई। उमरिया, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मण्डला, भोपाल, सतना, सीधी और बैतूल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बौछारें पड़ीं। इसके अलावा अन्य इलाकों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |