Download App Now Register Now

अयोध्या में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

अयोध्या. अयोध्या में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। अचानक मौसम में हुए बदलाव और बारिश के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर गलत साबित हुई। अचानक हुए बदलाव से तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। हालांकि यह बारिश अयोध्या के कुछ हिस्सों में ही हो रही है। उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान विभाग का भी अनुमान है कि अयोध्या और देवी पाटन मंडल के नौ जिले, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में बारिश की उम्मीद नहीं है। यहां के लोगों को बारिश के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। अयोध्या में अभी का तापमान 33°C है। हवा में नमी अभी 65% है। मैक्सिमम टेंपरेचर 37.°C और मिनिमम 29.9°C दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दोनों मंडलों के जनपद में मौसम का हाल आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे प्रदेश के मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |