Download App Now Register Now

उदयपुर पुलिस और प्रशासन के लिए ईद के रूप में नई चुनौती

उदयपुर. उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब उदयपुर पुलिस और प्रशासन के लिए 9 जुलाई को ईद के रूप में नई चुनौती सामने है। उसे लेकर लगातार पुलिस प्रशासन ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक कराने में जुटा हुआ है। उदयपुर के संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों और बैठकों में लगे हैं। इधर प्रशासन ने कर्फ्यू में और ढील दे दी है। शनिवार से उदयपुर में सिर्फ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक का ही कर्फ्यू है। इसी को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार तीन मैराथन बैठकें की गई। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बैठकें ली थी। प्रशासन और पुलिस आला अधिकारियों ने व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी हैं। कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शहर भर में 18 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। वहीं, एसपी विकास शर्मा ने शहर को 3 सेक्टरों में बांटकर एएसपी रैंक के प्रभारी अधिकारी लगाए हैं। शहर के 10 थाना क्षेत्रों 150 का जाब्ता तैनात रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर के नए एसपी विकास शर्मा ने खुद मुस्लिम बस्तियों में जाकर हालातों का जायजा लिया। शर्मा ने मल्लातलाई समेत कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ दौरा कर लोगों से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब हालात सामान्य है। आप लोग बेझिझक बिना डर के अपने काम धंधा करें। एसपी पूरे लवाजमे के साथ करीब 2 घण्टे मल्लातलाई क्षेत्र में घूमे। बड़ी मज्जिद से उन्होंने पैदल चलकर स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों के साथ सबसे शांति बनाए रखने की अपील की। शर्मा ने बताया कि लोगों से वन टू वन बातचीत के पीछे उनकी यही मंशा है कि शांति अवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव ले रहे हैं। आम लोग सुरक्षित फील करे। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। सभी लोग मिलकर सौहार्द और भाईचारे से रहे। उदयपुर शहर इसी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज ही मीडिया में आया कि उदयपुर पर्यटन के लिहाज से नम्बर वन सिटी है। वो इसलिए क्योंकि यहां के लोग अमन-चैन पसंद करते है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |