Download App Now Register Now

BJP बोली-द्रोपदी मुर्मू को सपोर्ट करें कांग्रेसी विधायक

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन रायपुर में हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। इसी वजह से इसे अलग स्टेट का दर्जा अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया। अब ये सौभाग्य की बात है कि देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ पीछे क्यों है ये कांग्रेस को सोचना चाहिए। नितिन ने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू के अगेंस्ट (खिलाफ) कांग्रेसी विधायक वोट करेंगे तो ये प्रदेश की जनता का अपमान होगा। यहां के सभी विधायकों को द्रौपदी मुर्मू का सपोर्ट करना चाहिए। ये आदिवासियों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। नितिन नबीन ने युवा मोर्चा, रायपुर ग्रामीण और भाजपा के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस के विधायक नहीं जाते, क्योंकि उन्होंने कोई काम किया ही नहीं है। ऐसे गुमशुदा विधायकों को खोजने का काम भाजपा नेता करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के खिलाफ इसी तर्ज पर माहौल बनाने का काम होगा। इसके अलावा इन बैठकों में ये भी तय किया गया है कि भाजपा के नेता आदिवासी इलाकों में जाकर ये प्रचारित करेंगे कि NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। कांग्रेस के नेताओं से भी मुर्मू को सपोर्ट करने की अपील की जाएगी। भाजपा इस मूड में भी है कि समर्थन न मिलने पर इसे गांव-गांव जाकर जनता को बताया जाएगा। यहां के आदिवासी जनता के प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला का साथ नहीं दिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |